सौर उपकरणों की चोरी पर रोक लगे

Published at :25 Jun 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
सौर उपकरणों की चोरी पर रोक लगे

25पीटीआर में मुखिया दिलीप सिंहपतरातू. कटिया पंच मंदिर मुखिया दिलीप सिंह ने कहा कि इन दिनों प्रखंड के पंचायत भवनों से सौर ऊर्जा उपकरणों की चोरी की घटनाएं बढ़ रही है. हाल के दिनों में प्रखंड के देवरिया, जवाहर नगर समेत अन्य पंचायत भवनों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत […]

विज्ञापन

25पीटीआर में मुखिया दिलीप सिंहपतरातू. कटिया पंच मंदिर मुखिया दिलीप सिंह ने कहा कि इन दिनों प्रखंड के पंचायत भवनों से सौर ऊर्जा उपकरणों की चोरी की घटनाएं बढ़ रही है. हाल के दिनों में प्रखंड के देवरिया, जवाहर नगर समेत अन्य पंचायत भवनों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों में सुविधा तो दी जा रही है, पर रख-रखाव व सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. जिससे सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. अधिकांश जगह सौर ऊर्जा के लिए प्लेट, बैटरी आदि लगाये गये, पर बिजली को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के लिए वायरिंग, स्विच आदि नहीं लगाये गये. जिससे सौर ऊर्जा व्यवस्था ठप है. उन्होंने सरकार से पंचायत भवन में सुरक्षा के लिए भी उपाय करने व चोरी पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola