गौतम तिवारी ने झामुमो की सदस्यता ली

25पीटीआर-ए में- हेमंत सोरेन के साथ गौतम तिवारी व अन्य.पतरातू. बड़कागांव विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी गौतम तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोरचा की सदस्यता ग्रहण की. श्री तिवारी गुरुवार की सुबह अपने हजारों समर्थकों के साथ रांची स्थित बिहार क्लब रवाना हुए. जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुप्रीयो भट्टाचार्य, विनोद […]
25पीटीआर-ए में- हेमंत सोरेन के साथ गौतम तिवारी व अन्य.पतरातू. बड़कागांव विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी गौतम तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोरचा की सदस्यता ग्रहण की. श्री तिवारी गुरुवार की सुबह अपने हजारों समर्थकों के साथ रांची स्थित बिहार क्लब रवाना हुए. जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुप्रीयो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, बबलू पांडेय, पवन बेदिया, सरद्वीप मेधा की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ली. श्री सोरेन समेत नेताओं ने माला पहना कर श्री तिवारी का पार्टी में स्वागत किया. नेताओं ने कहा कि गौतम तिवारी के पार्टी में आने से पतरातू क्षेत्र में मजबूती मिलेगी. मौके पर अमित गिरी, सुधीर सिंह, भूषण उरांव, राजन कुमार सिंह, सत्य प्रकाश, शिवसागर महतो, धनराज महतो, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार, अमित सिंह, उमेश सिंह, नीरज ओझा, रूपेश नायक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










