शीघ्र दूर होगी पानी-बिजली की समस्या

Published at :25 Jun 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
शीघ्र दूर होगी पानी-बिजली की समस्या

मजदूर संघ व परियोजना प्रबंधन के बीच हुई वार्ता25 बीएचयू-5-वार्ता में शामिल अधिकारी व संघ के लोग.भुरकुंडा. झारखंड मजदूर संघ के प्रतिनिधियों व सौंदा डी कोलियरी प्रबंधन के बीच पीओ कार्यालय में विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई. वार्ता में संघ ने क्षेत्र में व्याप्त पानी व बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

मजदूर संघ व परियोजना प्रबंधन के बीच हुई वार्ता25 बीएचयू-5-वार्ता में शामिल अधिकारी व संघ के लोग.भुरकुंडा. झारखंड मजदूर संघ के प्रतिनिधियों व सौंदा डी कोलियरी प्रबंधन के बीच पीओ कार्यालय में विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई. वार्ता में संघ ने क्षेत्र में व्याप्त पानी व बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि सौंदा डी व जयनगर क्षेत्र में लोगों को पानी, बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है. प्रबंधन को विगत दिनों मामले की जानकारी देने के बाद भी कोई पहल नहीं की गयी. इससे प्रतीत होता है कि प्रबंधन जानबूझ कर समस्याओं को दूर करने में रुचि नहीं ले रहा है. वार्ता में पीओ जेडी घोष ने आश्वासन दिया कि 20-25 दिनों के भीतर पानी, बिजली की समस्या को दूर कर लिया जायेगा. प्रबंधन के आश्वासन पर संघ ने अपने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की. वार्ता में प्रबंधन की ओर से सिविल इंजीनियर एके झा, एस कुमार, संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णा राम, सचिव सिकंदर बाउरी, कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल क्यूम अंसारी, शाखा सचिव रवींद्र पासवान, राजेश मुंडा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola