छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण को लेकर हुई बैठक

रामगढ़. छत्तरमांडू स्थित समाहरणालय में उपायुक्त ए दोड्डे की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की बैठक हुई. बैठक में छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण के संबंध मंे विचार-विमर्श किया गया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक व जिला कल्याण पदाधिकारी भी मौजूद थे. बैठक में मौजूद सभी प्रखंडों के बीइइओ को अपने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं […]
रामगढ़. छत्तरमांडू स्थित समाहरणालय में उपायुक्त ए दोड्डे की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की बैठक हुई. बैठक में छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण के संबंध मंे विचार-विमर्श किया गया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक व जिला कल्याण पदाधिकारी भी मौजूद थे. बैठक में मौजूद सभी प्रखंडों के बीइइओ को अपने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की सूची कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में बैंक खाता नंबर के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही वर्ग आठ के एससी, एसटी, पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं समेत अन्य छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किये जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में बताया गया कि डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खाते में साइकिल के लिए तीन हजार रुपये ट्रांसफर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










