तोपा सेल अधिकारी के खिलाफ दिया आवेदन

Published at :25 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
तोपा सेल अधिकारी के खिलाफ दिया आवेदन

कुजू. बोध निवासी रंजीत कुमार सिंह ने घूस नहीं देने पर गाली गलौज व धमकी देने के संबंध में कुजू ओपी में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि मैं तोपा कोलियरी के रोड सेल में कोयला डीओ का अधिकृत लिफ्टर हूं. गत 20 जून को ट्रक संख्या एमएच-04एफडी-3208 तोपा कोलियरी में लोडिंग के […]

विज्ञापन

कुजू. बोध निवासी रंजीत कुमार सिंह ने घूस नहीं देने पर गाली गलौज व धमकी देने के संबंध में कुजू ओपी में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि मैं तोपा कोलियरी के रोड सेल में कोयला डीओ का अधिकृत लिफ्टर हूं. गत 20 जून को ट्रक संख्या एमएच-04एफडी-3208 तोपा कोलियरी में लोडिंग के लिए आया था. कोयला लोड होने के बाद तोपा सेल अधिकारी परशुराम सिंह द्वारा 22 जून तक कागजात नहीं दिया गया. उन्होंने बताया कि लोडिंग का कागजात तोपा रेस्ट हाउस के एक बंद कमरे में बनाया जाता है. अपनी गाड़ी का कागजात मांगने गया, तो उन्होंने 500 रुपये की मांग की. मैंने कहा कि ऑफिस खर्च के नाम पर 1300 रुपये प्रति ट्रक देता हूं. तो अलग से 500 क्यों दूं? पैसे नहीं देने पर उन्होंने गाड़ी का कागजात कल ले जाने की बात कही. मैंने कहा कि यह अन्याय है. इस पर वे मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मुझे रेस्ट हाउस से धक्का मार कर बाहर निकालते हुए केस करने की धमकी दी. उन्होंने कुजू ओपी से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. पत्र की प्रतिलिपि आरक्षी अधीक्षक रामगढ़, निगरानी विभाग दरभंगा हाउस रांची, महाप्रबंधक कुजू, परियोजना पदाधिकारी तोपा को प्रेषित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola