वार्ता के बाद झामुमो का आंदोलन स्थगित

Published at :25 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ता के बाद झामुमो का आंदोलन स्थगित

गिद्दी(हजारीबाग). विभिन्न मांगों को लेकर झामुमो ने बुधवार की रात प्रबंधन से गिद्दी सी परियोजना में वार्ता की. वार्ता में अरगडा महाप्रबंधक एके सिंह ने झामुमो नेताओं को आश्वासन दिया है कि 11 रैयतों को 15 जुलाई के अंदर नियुक्ति पत्र दे दिया जायेगा. झामुमो नेताओं ने बताया कि उनकी अन्य मांगों पर भी प्रबंधन […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). विभिन्न मांगों को लेकर झामुमो ने बुधवार की रात प्रबंधन से गिद्दी सी परियोजना में वार्ता की. वार्ता में अरगडा महाप्रबंधक एके सिंह ने झामुमो नेताओं को आश्वासन दिया है कि 11 रैयतों को 15 जुलाई के अंदर नियुक्ति पत्र दे दिया जायेगा. झामुमो नेताओं ने बताया कि उनकी अन्य मांगों पर भी प्रबंधन से सहमति बन गयी है. इसके आधार पर झामुमो ने गिद्दी सी में 25 जून से होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन को वापस ले लिया है. वार्ता में प्रबंधन की ओर से मैनेजर पीके बर्मन, ए कुमार, झामुमो की ओर से जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष लखन लाल महतो, नयाराम मांझी, राजेश टुडू, शिवजी बेसरा, कालीदास मांझी, ललन बेसरा, गणेश मांझी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola