ठेकेदारों ने किया इ-टेंडरिंग का विरोध

24बीएचयू-5-बैठक में उपस्थित ठेकेदार.उरीमारी. बरका-सयाल क्षेत्र के ठेकेदारों की बैठक बुधवार को सयाल स्थित कैंटीन घर में हुई. अध्यक्षता नकुल प्रजापति ने की. संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया. बैठक में इ-टेंडरिंग का विरोध किया गया. स्पेशल रिपेयरिंग के प्राक्कलन को छोटे-छोटे राशि में बांटने की मांग की गयी. निर्णय हुआ कि यदि मैनेजमेंट दो […]
24बीएचयू-5-बैठक में उपस्थित ठेकेदार.उरीमारी. बरका-सयाल क्षेत्र के ठेकेदारों की बैठक बुधवार को सयाल स्थित कैंटीन घर में हुई. अध्यक्षता नकुल प्रजापति ने की. संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया. बैठक में इ-टेंडरिंग का विरोध किया गया. स्पेशल रिपेयरिंग के प्राक्कलन को छोटे-छोटे राशि में बांटने की मांग की गयी. निर्णय हुआ कि यदि मैनेजमेंट दो लाख रुपये से ऊपर के कार्यों को यदि इ-टेंडरिंग से करायेगी, तो कांट्रैक्टर एसोसिएशन के द्वारा आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. बैठक के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने जीएम बरका-सयाल प्रकाश चंदा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. जीएम ने मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया. मौके पर महावीर साव, सत्येंद्र सिंह, गोवर्धन साव, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, जय कुमार महतो, अशोक सिंह, मिथिलेश राय, चुरामन ठाकुर, शंकर सिंह, जगबंधु कुमार, संजीव बाबला, रामप्यारे शर्मा, सुबोध केसरी, शंभु प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










