बारिश से बदहाल हुई गांवों की सड़कें

Published at :24 Jun 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से बदहाल हुई गांवों की सड़कें

24बीएचयू-7-मुखिया जगदीश बेदिया के घर के पास जल जमाव.भदानीनगर. पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से भदानीनगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बिगड़ गयी है. विभिन्न गांवों की सड़कों पर जगह-जगह जल जमाव हो गया है. इससे आने-जाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. लपंगा गांव स्थित मुखिया जगदीश बेदिया के […]

विज्ञापन

24बीएचयू-7-मुखिया जगदीश बेदिया के घर के पास जल जमाव.भदानीनगर. पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से भदानीनगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बिगड़ गयी है. विभिन्न गांवों की सड़कों पर जगह-जगह जल जमाव हो गया है. इससे आने-जाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. लपंगा गांव स्थित मुखिया जगदीश बेदिया के घर के समीप, लपंगा शिव मंदिर के समीप, चिकोर धर्मशाला के पास, फंडामेंटल साइंस स्कूल के पास, चिकोर क्रशर के समीप इस तरह का नजारा देखा जा सकता है. मतकमा पुलिया के समीप मार्ग पर जल जमाव के कारण स्थिति काफी भयावह बन गयी है. इसी तरह लक्ष्मी टॉकीज से मतकमा चौक तक सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गयी है. मतकमा पुलिया सड़क दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ती है. यह ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रमुख सड़कों में से एक है. ग्रामीणों ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola