पैसेंजर गाडियों में पोड़ा कोयला के बोरे

Published at :24 Jun 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
पैसेंजर गाडियों में पोड़ा कोयला के बोरे

फोटो 24 घाटो – 1 बस पर लोड करते अवैध पोरा कोयला घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के पुराने कांटा के पास से यात्री वाहन से पोड़ा कोयले की अवैध ढुलाई जोर- शोर से हो रही है. यात्री वाहन के नाम पर कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है. […]

विज्ञापन

फोटो 24 घाटो – 1 बस पर लोड करते अवैध पोरा कोयला घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के पुराने कांटा के पास से यात्री वाहन से पोड़ा कोयले की अवैध ढुलाई जोर- शोर से हो रही है. यात्री वाहन के नाम पर कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है. घाटो व परेज क्षेत्र से हजारीबाग के लिए दर्जनों यात्री वाहन बस, ट्रेकर, जीप, मैजिक व टेंपो चलते रहते हैं. उन सभी गाड़ी पर पोड़ा कोयला लोड रहता है. परेज क्षेत्र से सैकड़ों बोरा पोड़ा कोयला यात्री वाहन से हजारीबाग भेजा जा रहा हैं . चरही में चेक पोस्ट होने के बावजूद कोयला की अवैध ढुलाई थमने का नाम नहीं ले रही है . इस संबंध में सुरक्षा प्रभारी सुदर्शन राम ने बताया कि इसकी जानकारी हमे मिली है. जांच कर रहे हैं. किसी भी यात्री वाहन पर अवैध पोड़ा कोयला लोड पाया मिला , तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola