ऊपर धौड़ा में पीसीसी पथ का शिलान्यास

24बीएचयू-6-शिलान्यास करते मनोज राम.भुरकुंडा. जिला अभियंता जिला परिषद ने जवाहर नगर पंचायत के ऊपर धौड़ा में 6.11 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास रामगढ़ के जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने किया. मौके पर श्री राम ने कहा कि सड़क बन जाने पर ऊपर धौड़ा के लोगों को काफी सुविधा होगी. पर्याप्त […]
24बीएचयू-6-शिलान्यास करते मनोज राम.भुरकुंडा. जिला अभियंता जिला परिषद ने जवाहर नगर पंचायत के ऊपर धौड़ा में 6.11 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास रामगढ़ के जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने किया. मौके पर श्री राम ने कहा कि सड़क बन जाने पर ऊपर धौड़ा के लोगों को काफी सुविधा होगी. पर्याप्त सड़क के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि जिला परिषद की राशि से विभिन्न पंचायतों में विकास के कई कार्य कराये जा रहे हैं. पीसीसी सड़क चंदन कुमार के घर से मेन रोड तक बनायी जायेगी. इसकी लंबाई छह सौ फीट होगी. शिलान्यास के मौके पर मुखिया प्रमीला दुबे, मो अनवर, संजय अग्रवाल, मुन्ना श्रीवास्तव, अजय राम, रोबिन मुखर्जी, दीपक राम, राजू नायक, मदन मुंडा, राजन सिंह, राजेश गोस्वामी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










