भुरकुंडा कोलियरी को मिले दो डंपर

Published at :24 Jun 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
भुरकुंडा कोलियरी को मिले दो डंपर

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं डंपर प्रत्येक डंपर की कीमत 2.34 करोड़ रुपये हैं 24बीएचयू-4-उदघाटन करते पीओ.भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी की ओपेन कास्ट परियोजना को 60 टन वजन क्षमता के दो नये डंपर मिले हैं. बुधवार को इन मशीनों का उदघाटन कोलियरी के पीओ पीके सिन्हा ने किया. मौके पर पीओ श्री सिन्हा ने कहा कि […]

विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं डंपर प्रत्येक डंपर की कीमत 2.34 करोड़ रुपये हैं 24बीएचयू-4-उदघाटन करते पीओ.भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी की ओपेन कास्ट परियोजना को 60 टन वजन क्षमता के दो नये डंपर मिले हैं. बुधवार को इन मशीनों का उदघाटन कोलियरी के पीओ पीके सिन्हा ने किया. मौके पर पीओ श्री सिन्हा ने कहा कि भुरकुंडा कोलियरी को नये डंपर मिलने से उत्पादन कार्यों में सहूलियत होगी. उत्पादन लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जायेगा. बताया गया कि प्रत्येक डंपर की कीमत 2.34 करोड़ रुपये है. यह सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. परियोजना को अब तक लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत के चार नये डंपर, एक बैकहो मशीन व एक वाटर टैंकर मिल चुके हैं. उदघाटन के अवसर पर एसपी सिन्हा, सुधीर सिन्हा, आरके ठाकुर, पीके साहू, नरेंद्र ठाकुर, एके झा, राजकुमार, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, धनेश्वर, मुन्ना राम, रंजीत राम, प्रभुनाथ, फारुख रजा, नंदू नायक, गणेश साव, रामलाल राम, शंकर घांसी, श्याम किशोर पांडेय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola