लीड) जनहित कार्य को लोगों तक पहुंचायें : बेदी

Published at :24 Jun 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) जनहित कार्य को लोगों तक पहुंचायें : बेदी

कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा फोटो फाइल 24आर-बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेतारामगढ़. कांग्रेस जिला कार्यालय में बुधवार को रामगढ़ जिला कांग्रेस की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने की. बैठक में भाजपा सरकार की विफलताओं पर चर्चा की गयी. कांग्रेस द्वारा पूर्व में किये गये जनहित […]

विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा फोटो फाइल 24आर-बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेतारामगढ़. कांग्रेस जिला कार्यालय में बुधवार को रामगढ़ जिला कांग्रेस की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने की. बैठक में भाजपा सरकार की विफलताओं पर चर्चा की गयी. कांग्रेस द्वारा पूर्व में किये गये जनहित कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि गांव-गांव, पांव-पांव कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ता हर घर पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम में प्रदेश व जिला के वरीय नेता भी भग लेंगे. बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. सभी जिला प्रखंड पदाधिकारियों से कहा गया कि जिसने सदस्यता ग्रहण नहीं की है, वे सदस्यता ग्रहण कर लें. श्री बेदी ने कहा कि शीघ्र ही कांग्रेस का सांगठनिक चुनाव होना है. इसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जायेगा. बैठक में रामगढ़ जिला मीडिया प्रभारी रवींद्र कुमार रवि, जिला सचिव आदित्य सिंह, चमन लाल, लालबिहारी सिंदेरिया, नंदकिशोर बेदिया, कैसर इमाम, अरुण करमाली, प्रकाश करमाली, विजय कुमार गोप, सुभाष राम, वीरेश पासवान, जितेंद्र साहू, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार राय, वरुण पटवारी, भरत महतो, तेजनाथ महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola