112 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण

Published at :24 Jun 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
112 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण

कुजू.नव प्राथमिक विद्यालय न्यू माइनस तोपा में बुधवार को स्कूली बच्चों के बीच मुख्य अतिथि ओरला पंचायत के मुखिया निर्मल करमाली, विशिष्ट अतिथि उप मुखिया ज्योतेंद्र प्रसाद साहू व रंजीत सिंह ने 112 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया. प्रधानाध्यापक कमलराज के अनुसार, विद्यालय के कक्षा एक से पांच के 156 छात्र -छात्राओं में […]

विज्ञापन

कुजू.नव प्राथमिक विद्यालय न्यू माइनस तोपा में बुधवार को स्कूली बच्चों के बीच मुख्य अतिथि ओरला पंचायत के मुखिया निर्मल करमाली, विशिष्ट अतिथि उप मुखिया ज्योतेंद्र प्रसाद साहू व रंजीत सिंह ने 112 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया. प्रधानाध्यापक कमलराज के अनुसार, विद्यालय के कक्षा एक से पांच के 156 छात्र -छात्राओं में से 112 छात्र -छात्राओं को दो दो सेट पोशाक का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने अभिभावकों से अपने -अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा घर पर पढ़ाने की बात कही. मौके पर पंसस अरुण कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष गंगा देवी, सदस्य अनिल कुमार रवि, रामानंद करमाली, शांति देवी, क्रांति देवी, रोशन जहां, सुदामा कर्मकार, दुर्गाचरण नायक, शिक्षक कामेश्वर राणा, पुष्पा देवी, महेश रविदास आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola