दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

मुखिया संघ की बैठक पतरातू.पतरातू मुखिया संघ की बैठक बुधवार को कटिया पंचायत सचिवालय में हुई. बैठक में पंचमंदिर मुखिया दिलीप सिंह के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने की निंदा की गयी. कहा गया कि अगर एक जन प्रतिनिधि के साथ ऐसा हो रहा है, तो आम लोगों का क्या होगा. रामगढ़ उपायुक्त […]
मुखिया संघ की बैठक पतरातू.पतरातू मुखिया संघ की बैठक बुधवार को कटिया पंचायत सचिवालय में हुई. बैठक में पंचमंदिर मुखिया दिलीप सिंह के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने की निंदा की गयी. कहा गया कि अगर एक जन प्रतिनिधि के साथ ऐसा हो रहा है, तो आम लोगों का क्या होगा. रामगढ़ उपायुक्त से प्रखंड व जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार व इसमें लिप्त कर्मियों व पदाधिकारियों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गयी है. बैठक की अध्यक्षता किशोर महतो ने की. संचालन सुनीता देवी ने किया. मौके पर अध्यक्ष सुमन सरकार, देवेंद्र जोशी, अन्नु देवी, विजय मुंडा, अमरनाथ महतो, प्रेमनाथ महतो, जितेंद्र मुंडा, रामदास बेदिया, राजाराम प्रजापति, इंद्रा देवी, दिलीप सिंह, गुलनार, सीताराम महतो, चरेंद्र बेदिया, सीमा देवी, नगीना देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










