किसानों की भूमि को हड़पना चाहती है सरकार

Published at :23 Jun 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों की भूमि को हड़पना चाहती है सरकार

फोटो फाइल : 23 चितरपुर ए प्रदर्शन करते किसान सभा के लोगदुलमी प्रखंड कार्यालय में किसान सभा ने किया प्रदर्शन दुलमी. दुलमी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को भाकपा किसान सभा ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता दुलमी बाजार चौक से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन के बाद सभा की. […]

विज्ञापन

फोटो फाइल : 23 चितरपुर ए प्रदर्शन करते किसान सभा के लोगदुलमी प्रखंड कार्यालय में किसान सभा ने किया प्रदर्शन दुलमी. दुलमी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को भाकपा किसान सभा ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता दुलमी बाजार चौक से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन के बाद सभा की. इसकी अध्यक्षता अंचल सचिव करमा मांझी ने की. संचालन किसान प्रभारी चितरंजन महतो ने किया. सभा में एआइवाइएफ के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, मंगल सिंह ओहदार व बीएन ओहदार मौजूद थे. इस दौरान श्री पाठक ने कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के तहत किसानों की जमीन हड़प कर कारखाना चलाना चाहती है. जिससे लोग भूमि हीन हो जायेंगे. श्री ओहदार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीब किसानों की समस्याओं को दूर करने पर ध्यान नहीं देती है. बीडीओ को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर जीतू महतो, हरीलाल महतो, राज किशोर बेदिया, क्यूम खान, सुभाष महतो, ज्योति महतो, महावीर मुंडा, नंदन महली, टेकलाल महतो, जगदीश बेदिया, मेहीलाल महतो, सुबेदार महतो, देवली महतो, चंद्र किशोर सिंह, लखेंद्र महतो, शांति देवी, सोनिया देवी, मंगनी देवी, कौशल्या देवी, सोमरी देवी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola