ePaper

रामगढ़ कॉलेज में सुबह आठ बजे से 41 टेबल पर होगी वोट की गिनती

Updated at : 24 Feb 2026 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ कॉलेज में सुबह आठ बजे से 41 टेबल पर होगी वोट की गिनती

रामगढ़ कॉलेज में सुबह आठ बजे से 41 टेबल पर होगी वोट की गिनती

विज्ञापन

मतगणना कार्य में शामिल होने वाले लोगों को मतगणना कार्य की दी जा रही है जानकारी राजीव कुमार, रामगढ़ रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष और 32 वार्डों के वार्ड पार्षद के लिए 27 फरवरी को मतों की गिनती होगी. रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में 66754 मतदाताओं ने मतदान किया है. इसमें 33416 पुरुष मतदाता और 33338 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है. मतगणना कार्य के लिए 41 टेबल लगाये जायेंगे. 2.5 राउंड में मतगणना कार्य पूरा हो जायेगा. मतगणना कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा. इसके लिए मतगणना कर्मी को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. रामगढ़ कॉलेज को बज्र गृह बनाया गया है. यहां मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सुरिक्षत रखा गया है. पूरे रामगढ़ कॉलेज परिसर को हाई सेंसेटिव जोन घोषित करके सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. सुरक्षा के जवान स्थायी रूप से वहां तैनात हैं. बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है. 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जवान तैनात हैं. काउंटिंग को लेकर प्रत्याशियों की भी तैयारी : मतगणना कार्य में सभी प्रत्याशियों के एजेंट शामिल होंगे. इसके लिए प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों को विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं. मतगणना कार्य में शामिल होने वाले लोगों को मतगणना कार्य की भी जानकारी दी जा रही है.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola