40 दिव्यांगों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन
40 दिव्यांगों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

40 दिव्यांगों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

विज्ञापन

रामगढ़. सिविल सर्जन कार्यालय, रामगढ़ के सभागार में दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, विशिष्ट अतिथि मुस्कुराहटें संस्था के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी, डॉ विवेक कुमार व डॉ सत्यप्रकाश मौजूद थे. मौके पर थैलेसीमिया व सिकल सेल जैसी रक्त संबंधी आनुवंशिक बीमारियों से पीड़ित 40 बच्चों के बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. संस्था के स्वास्थ्य विभाग प्रभारी शशिकांत रवि व कार्यकारी सदस्य शेखर कुमार दांगी ने अतिथियों का स्वागत किया. सीएस डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि दिव्यांगता के साथ जीना साहसिक यात्रा है. भारत सरकार ने 21 प्रकार की दिव्यांगता को मान्यता दी है. इसमें थैलेसीमिया व सिकल सेल भी है. इन रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए योजनागत तरीके से कार्य किये जा रहे हैं. मुस्कुराहटें संस्था इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है. डॉ स्वराज ने मुस्कुराहटें संस्था द्वारा गांव-गांव जाकर ऐसे बच्चों को चिह्नित करने की सराहना की. संस्था के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा ने बताया कि रामगढ़ थैलेसीमिया व सिकल सेल पैरेंट सपोर्ट ग्रुप के तहत ऐसे बच्चों व उनके परिवारों को चिह्नित करने के लिए प्रयासरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola