मजदूरों की समस्याओं पर विमर्श

Updated:
विज्ञापन

पतरातू. भाकपा माले पतरातू एरिया के कार्यकर्ताओं की बैठक कटिया में हुई. बैठक में विस्थापितों, पीटीपीएस को एनटीपीसी के हाथों सौंपने, पीटीपीएस में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर विचार किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पीटीपीएस से विस्थापित 868 जमाबंदी रैयतों के उतराधिकारियों को नौकरी, मुआवजा व पुनर्वास किये बिना पीटीपीएस को एनटीपीसी […]

विज्ञापन

पतरातू. भाकपा माले पतरातू एरिया के कार्यकर्ताओं की बैठक कटिया में हुई. बैठक में विस्थापितों, पीटीपीएस को एनटीपीसी के हाथों सौंपने, पीटीपीएस में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर विचार किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पीटीपीएस से विस्थापित 868 जमाबंदी रैयतों के उतराधिकारियों को नौकरी, मुआवजा व पुनर्वास किये बिना पीटीपीएस को एनटीपीसी के हाथों दिये जाने का विरोध किया जायेगा. बैठक के माध्यम से सरकार से विस्थापितों की समस्या के समाधान, स्थायी व अस्थायी मजदूरों के रोजगार की सुरक्षा, आवंटित दुकानदारों के सुरक्षा की गारंटी, झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले गरीबों की सुरक्षा की मांग की गयी. कहा गया कि अगर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो भाकपा माले द्वारा आंदोलन किया जायेगा. अध्यक्षता एरिया सचिव प्रेमसागर महतो ने की. बैठक में किशोर राम, सुरेश महतो, गणपत महतो, मदन महतो, सुरेश कुमार दीपक, जालेश्वर महतो, किशोर कुमार राय, अरुण केसरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola