यज्ञ में दूर-दराज से जुट रहे श्रद्धालु
21बीएचयू-1-परिक्रमा करते श्रद्धालु.भुरकुंडा. रिवर साइड बुध बाजार स्थित शास्त्री पार्क में श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ में दूर-दराज क्षेत्र से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यज्ञ मंडप की परिक्रमा की जा रही है. यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को नित्य पूजन व अग्नि परिक्रमा की गयी. शाम को आरती का आयोजन किया गया. यज्ञ में चल […]
21बीएचयू-1-परिक्रमा करते श्रद्धालु.भुरकुंडा. रिवर साइड बुध बाजार स्थित शास्त्री पार्क में श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ में दूर-दराज क्षेत्र से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यज्ञ मंडप की परिक्रमा की जा रही है. यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को नित्य पूजन व अग्नि परिक्रमा की गयी. शाम को आरती का आयोजन किया गया. यज्ञ में चल रहे भागवत कथा सुनने के लिए भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इधर, यज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक दिन भंडारा का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ के कारण आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. बताया गया कि यज्ञ का समापन 27 फरवरी को किया जायेगा. इससे पूर्व 26 फरवरी को प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. यज्ञ के अनुष्ठान डॉ अजय हरि शुक्ल की देखरेख में संचालित हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










