जांच अभियान में अवैध बालू लदे तीन हाइवा जब्त

Updated:
विज्ञापन
जांच अभियान में अवैध बालू लदे तीन हाइवा जब्त

जांच अभियान में अवैध बालू लदे तीन हाइवा जब्त

विज्ञापन

पतरातू. रामगढ़ जिले में अवैध खनन व खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर गुरुवार को खान विभाग ने पतरातू थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान खान निरीक्षक राहुल कुमार ने रेलवे फाटक के पास सौंदा की ओर से आ रहे तीन बालू लदे हाइवा को जांच के लिए रोका. जांच में तीनों वाहनों के पास बालू से संबंधित वैध परिवहन चालान नहीं पाये गये. इसके बाद तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया. हाइवा में जेएच02एएक्स-9661 व जेएच02एवाइ-7452 पर 783.75 घन फीट, जेएच13एफ-4486 पर 836 घन फीट बालू लदे थे. इस मामले में वाहन मालिक, चालक व अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व को क्षति पहुंचाने के आरोप में पतरातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिला प्रशासन ने कहा कि अवैध खनन व परिवहन में शामिल व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola