पूजा अर्चना के साथ यज्ञ हुआ प्रारंभ फोटो फ़ाइल संख्या 21 कुजू: कलश यात्रा में शामिल अतिथि, 21 कुजू ए: जल उठाने जाती महिलाएं कुजू. करमा ग्राम के गंगानगर सतढेकिया में सोमवार से भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ हो गया. इस दौरान नये परिधान में शामिल करीब 251 महिलाएं व नौ कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर कलश यात्रा के लिए यज्ञस्थल से विदा हुए. इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक तिवारी महतो शामिल हुए. जिनका समिति द्वारा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. इधर कलशधारी देवी देवताओं के जयघोष के साथ बुढाखाप के गांधोनिया स्थित भगवान महादेव के दरबार पहुंचे. यहां यज्ञाचार्य शुभम कृष्ण शास्त्री, पंडित महेन्द्र तिवारी, जनार्दन तिवारी, अशोक तिवारी ने यजमान बने विजय ठाकुर, राजेश ठाकुर, कुलेश्वर ठाकुर, मुकेश ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुरेश मुंडा, धानेश्वर महतो, कौलेश्वर महतो, भुनेश्वर ठाकुर सपत्नीक को विधिवत पूजा अर्चना कराया. पूजन उपरांत सभी कलशधारी जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां कलश को स्थापित किया. वहीं मंडप प्रवेश के साथ कई अनुष्ठान को संपन्न कराया गया. जबकि रात्रि में प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें विदुषी अंजनी गोस्वामी ने कई कथाओं का रसपान कराया. कलश यात्रा में संरक्षक में जिप सदस्य तापेश्वर महतो, मुखिया खागेश्वर महतो, पूर्व मुखिया शक्ति कुमार महतो, झामुमो नेता मोहरलाल महतो, रामेश्वर महतो, कामेश्वर प्रसाद वर्मा, शंकर प्रसाद गुप्ता, चितरंजन महतो, कार्तिक महतो, चितन ठाकुर, गोविंद मुंडा, मुंगेश्वर महतो, हीरालाल महतो, मथुरा सोनी, हेमलाल महतो, डोमन ठाकुर, प्रेमचंद मुंडा, अशोक प्रसाद गुप्ता, पूरन महतो, विकाश महतो, शूकर महतो, प्रकाश महतो, मनोज मुंडा, बिट्टू महतो समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है