24 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव : पाठक

24 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव : पाठक
रामगढ़. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रामगढ़ जिला परिषद की बैठक बुधवार को दुखन महतो की अध्यक्षता में हुई. मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता के साथ वादाखिलाफी कर रही है. राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि हमारी सरकार बनेगी, तो भूमि बैंक रद्द कर गैरमजरुआ जमीन की रसीद चालू करेंगे. बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे. अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है. सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 24 मार्च को झारखंड विधानसभा का घेराव करेगी. मौके पर सरकार को 20 सूत्री मांग पत्र दिया जायेगा. भाकपा नेता अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि राज्य की खनिज संपदाओं का दोहन किया जा रहा है. डॉ बीएन ओहदार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है. बैठक में मजरूल हसन का शहादत दिवस 19 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में नेमन यादव, मेवालाल प्रसाद, राजकिशोर बेदिया, चितरंजन महतो, बासुदेव महतो, तेजल महतो, दुखन महतो, तुलसी करमाली, कालीचरण मांझी, मेवालाल प्रसाद, हाजी कमालुद्दीन अंसारी, पोचाई प्रसाद, पवन सिंह उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




