..एक कनीय अभियंता के भरोसे 21 पंचायत

Updated at : 22 Apr 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
..एक कनीय अभियंता के भरोसे 21 पंचायत

गोला प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा का काम इन दिनों धीमा गति से चल रहा है. इसका वजह है कनीय अभियंता का अभाव

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा का काम इन दिनों धीमा गति से चल रहा है. इसका वजह है कनीय अभियंता का अभाव. बताया जाता है कि 21 पंचायत में मात्र एक कनीय अभियंता है. चितरपुर प्रखंड में अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है. इस कारण से वह नियमित रूप से प्रखंड कार्यालय नहीं पहुंचते हैं, ना ही क्षेत्र भ्रमण करते हैं. इस वजह से मनरेगा का कार्य प्रभावित हो रहे हैं. बताया जाता है कि मनरेगा में कनीय अभियंता का अभाव के कारण लोगों का मजदूरी का भुगतान भी समय से नहीं हो पा रहा है. इसके अलावा गोला प्रखंड में कार्यरत अकाउंटेंट विनय कुमार का भी स्थानांतरण अन्य प्रखंड में कर दिया गया है. इस कारण अकाउंटेंट का पद भी रिक्त पड़ा हुआ है. बताते चलें कि गोला प्रखंड में कुल 21 पंचायत है इसमें 96 राजस्व ग्राम आते हैं. सभी गांव में सैकड़ों की संख्या में मनरेगा तहत योजनाएं संचालित है. गौरतलब हो कि पूर्व में कनीय अभियंता सुधांशु कुमार भी मनरेगा का काम देखते थे. लेकिन उनका निधन गत 17 फरवरी हो गया. इस संबंध में बीडीओ संजय कुमार सांडिल्य ने बताया कि प्रखंड में कनीय अभियंता का अभाव है. इसे लेकर उपायुक्त एवं डीसी को पत्र लिखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola