ePaper

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से रंगरोगन कार्य कर रहे मजदूर की मौत

Updated at : 07 Jan 2020 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से रंगरोगन कार्य कर रहे मजदूर की मौत

मांडू : बरकाकाना – हजारीबाग रेलवे मार्ग पर स्थित मांडू के दुधी नदी ब्रिज पर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मंगलवार को ब्रिज से नीचे गिर कर मजदूर की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान (ग्राम चमरबीघा, थाना रजौली, जिला नवादा निवासी) केदार राजवंशी के 26 वर्षीय पुत्र बबलू राजवंशी […]

विज्ञापन

मांडू : बरकाकाना – हजारीबाग रेलवे मार्ग पर स्थित मांडू के दुधी नदी ब्रिज पर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मंगलवार को ब्रिज से नीचे गिर कर मजदूर की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

मृतक की पहचान (ग्राम चमरबीघा, थाना रजौली, जिला नवादा निवासी) केदार राजवंशी के 26 वर्षीय पुत्र बबलू राजवंशी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बबलू अपने चार दोस्तों के साथ रेलवे ब्रिज में लोहे के एंगल का रंगरोगन कर रहा था. तभी अचानक वह हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया. इससे वह पुल से करीब100 फीट नीचे जमीन पर गिर गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही मांडू थाना प्रभारी रामजीवन राम सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग रेलवे इंस्पेक्टर अरुण राम भी टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गये. बाद में विभागीय प्रक्रिया के तहत मांडू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola