पिकनिक स्थलों पर सैलानी फैला रहे गंदगी

भुरकुंडा : नव वर्ष को यादगार बनाने के लिए सैलानी पिकनिक स्पॉट पर अपने परिवार व परिचितों के साथ पहुंच रहे हैं. क्षेत्र के खूबसूरत जगहों पर घंटों तक समय गुजार रहे हैं. घंटों तक फोटो सेशन हो रहा है. सैलानी हर नव वर्ष के अवसर पर हर पल को आनंद में गुजार रहे हैं, […]
भुरकुंडा : नव वर्ष को यादगार बनाने के लिए सैलानी पिकनिक स्पॉट पर अपने परिवार व परिचितों के साथ पहुंच रहे हैं. क्षेत्र के खूबसूरत जगहों पर घंटों तक समय गुजार रहे हैं. घंटों तक फोटो सेशन हो रहा है.
सैलानी हर नव वर्ष के अवसर पर हर पल को आनंद में गुजार रहे हैं, लेकिन इन्हीं सैलानियों द्वारा घूमने व वनभोज के बाद स्थलों पर गंदगी छोड़ दी जा रही है. झारखंड का कश्मीर घाटी कहलाने वाला पतरातू-पिठोरिया घाटी भी अब गंदगी की चपेट में आने लगा है. लोग यहां पर पहाड़ व घाटी के नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं.
बिहार, यूपी, बंगाल से भी सैलानी पहुंच रहे हैं, लेकिन लोग यहां से लौटने के पहले खान-पान के बाद सारी गंदगी वहीं फेंक देते हैं. इससे यहां की खूबसूरती पर ग्रहण लगने लगा है. सार्वजनिक व दर्शनीय स्थलों की स्वच्छता की जिम्मेदारी सैलानियों को लेनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










