कोयला लोड हाइवा में लगी आग, चालक बचा

मांडू : मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बीस माइल के निकट एनएच 33 पर चलते हाइवा में आग लग गयी. वाहन में आग लगा देख चालक व उप चालक एनएच 33 के किनारे हाइवा को खड़ा कर भाग गये. हाइवा (जेएच10ए एच/2885) सीसीएल की तोपा कोलियरी से कोयला लोड कर मैथन पश्चिम बंगाल जा रहा था. […]
मांडू : मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बीस माइल के निकट एनएच 33 पर चलते हाइवा में आग लग गयी. वाहन में आग लगा देख चालक व उप चालक एनएच 33 के किनारे हाइवा को खड़ा कर भाग गये.
हाइवा (जेएच10ए एच/2885) सीसीएल की तोपा कोलियरी से कोयला लोड कर मैथन पश्चिम बंगाल जा रहा था. इसी बीच बीस माइल के समीप आग लग गयी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है. पुलिस निरीक्षक केशव कुमार, थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, पुअनि शिव शंकर जमादार, रामबाबू ठाकुर सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




