किसानों की आय करेंगे दोगुनी और युवाओं को देंगे रोजगार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2019 1:03 AM
रामगढ़ : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा के चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. मौके पर जयंत सिन्हा ने जयंत का संकल्प-क्षेत्र का कायाकल्प नाम से संकल्प पत्र जारी किया. उन्होंने क्षेत्र में उनकी प्राथमिकताओं को बताया. इसमें […]
रामगढ़ : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा के चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. मौके पर जयंत सिन्हा ने जयंत का संकल्प-क्षेत्र का कायाकल्प नाम से संकल्प पत्र जारी किया.
उन्होंने क्षेत्र में उनकी प्राथमिकताओं को बताया. इसमें किसानों की आय दोगुनी करते हुए हर खेत में पानी पहुंचाने के साथ अन्य बातें कही है. युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर नया हवाई अड्डा, नयी रेल लाइन व नॉलेज सिटी के अलावा अन्य रोजगार के विकल्पों के संबंध में संकल्प पत्र में चर्चा की है. जयंत सिन्हा के पांच वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों की भी जानकारी उन्होंने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










