रामगढ़ : प्रेम में धोखा खाने के बाद युवती ने किया आत्मदाह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2019 12:59 PM
रामगढ़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोंगाई गांव में एक आदिवासी युवती ने केरोसिन तेल छिड़ककर आत्मदाह कर ली. वह लगभग 60 प्रतिशत तक जल गयी है. घरवाले पहले उसे रामगढ़ के सदर अस्पताल ले गये, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में युवती की स्थिति नाजुक बनी […]
रामगढ़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोंगाई गांव में एक आदिवासी युवती ने केरोसिन तेल छिड़ककर आत्मदाह कर ली. वह लगभग 60 प्रतिशत तक जल गयी है. घरवाले पहले उसे रामगढ़ के सदर अस्पताल ले गये, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में युवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें : पलामू, लोहरदगा और चतरा में 45,26,693 वोटर कल करेंगे 59 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
युवती ने पुलिस को बताया कि गांव के ही विनोद गंझू के साथ दो साल से उसका प्रेम संबंध था. विनोद ने शादी का झांसा देकर इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये. 25 अप्रैल को विनोद ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया. इसके बाद उसने हताशा में यह कदम उठाया. रजरप्पा पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनोद गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










