ePaper

महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

Updated at : 19 Mar 2019 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

कुजू़ : रांची रोड स्थित भारत रिफैक्ट्रिज लिमिटेड में कार्यरत महिला मजदूर रामगढ़ परसोतिया निवासी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप अपने साथ कार्यरत कर्मी कलिंदर गिरी पिता बंशी गिरी पर लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया. थाना में दिये आवेदन में महिला ने कहा है कि फैक्ट्री में कलिंदर गिरी बीआरएल शिव […]

विज्ञापन

कुजू़ : रांची रोड स्थित भारत रिफैक्ट्रिज लिमिटेड में कार्यरत महिला मजदूर रामगढ़ परसोतिया निवासी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप अपने साथ कार्यरत कर्मी कलिंदर गिरी पिता बंशी गिरी पर लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया.

थाना में दिये आवेदन में महिला ने कहा है कि फैक्ट्री में कलिंदर गिरी बीआरएल शिव मंदिर कॉलोनी निवासी सीनियर कर्मी के पद पर कार्यरत है. वह गत तीन-चार माह से मेरे साथ अश्लील हरकत करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगता है. एक दिन उसने मेरा हाथ जबरन पकड़ कर मुझसे जबरदस्ती करने लगा.

किसी तरह मै उससे अपना हाथ छुड़ा कर घर पहुंच कर अपने अन्य सहकर्मियों को इसकी जानकारी दी. इसके बावजूद भी वह मेरे घर पहुंच कर मुझे बर्बाद करने और मेरे पति का जीना हराम करने की धमकी दी. महिला ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. मामले को लेकर कुजू पुलिस ने कलिंदर गिरी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट एवं आइपीसी 354 ए, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola