मोबाइल की चोरी

रामगढ़ : बोकारो थर्मल निवासी बालकृष्ण ठाकुर ने रामगढ़ थाना में एक आवेदन देकर मोबाइल चोरी की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि वह सोमवार को रांची से बोकारो थर्मल जा रहे थे. रांची से बस से उतरने के बाद टेंपो से रांची रोड रेलवे स्टेशन के जाने के क्रम में मोबाइल […]
रामगढ़ : बोकारो थर्मल निवासी बालकृष्ण ठाकुर ने रामगढ़ थाना में एक आवेदन देकर मोबाइल चोरी की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि वह सोमवार को रांची से बोकारो थर्मल जा रहे थे. रांची से बस से उतरने के बाद टेंपो से रांची रोड रेलवे स्टेशन के जाने के क्रम में मोबाइल चोरी हो गयी.
काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल का कुछ भी पता नहीं चला. पुलिस ने युवक के बताये हुलिया के आधार पर न्यू सौदागर मुहल्ला निवासी विक्की सोनी को पकड़ा है. युवक ने मोबाइल चोरी की बात स्वीकारी है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




