15 को हड़ताल की चेतावनी

Updated at : 02 Jul 2014 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
15 को हड़ताल की चेतावनी

रामगढ़ : झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के तत्वावधान में बिहार फाउंड्री कारखाना के समक्ष मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, एआइवाइएफ के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक व इंसाफ के प्रदेश सचिव रजी अहमद उपस्थित थे. सभा में भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने […]

विज्ञापन

रामगढ़ : झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के तत्वावधान में बिहार फाउंड्री कारखाना के समक्ष मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, एआइवाइएफ के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक व इंसाफ के प्रदेश सचिव रजी अहमद उपस्थित थे. सभा में भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने प्रबंधन से कहा कि मजदूरों से टकराने की कोशिश नहीं करें. मजदूर हित में कार्य करें. उन्होंने कहा कि प्रबंधन को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है.

अगर इस पर विचार नहीं किया गया, तो 15 जुलाई को यूनियन दोनों फैक्टरी के समक्ष हड़ताल करेगी. श्रमिक नेता महेंद्र पाठक ने कहा कि प्रबंधन मजदूर को डरा कर कारखाना चलाने की कोशिश नहीं करें. यूनियन इसके खिलाफ आंदोलन करेगी. सभा को रजी अहमद, नेमन यादव, मेवालाल प्रसाद, वीरू सिंह आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर सुभाष यादव, गोपाल महतो, बहादुर, बारिक मिया, क्यूम मलिक, शंकर मेहता, हेमंत कुमार, सनी कुमार, रामाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola