पड़ोसी ने कुदाल से घायल किया

गिद्दी(हजारीबाग) : हेसालौंग गांव में पड़ोस के एक परिवार ने शंकर गोप को कुदाल से हमला कर घायल कर दिया. उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है. उनका प्राथमिक इलाज गिद्दी अस्पताल में किया गया. घायल शंकर गोप ने गिद्दी थाने से लिखित शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की […]
गिद्दी(हजारीबाग) : हेसालौंग गांव में पड़ोस के एक परिवार ने शंकर गोप को कुदाल से हमला कर घायल कर दिया. उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है. उनका प्राथमिक इलाज गिद्दी अस्पताल में किया गया. घायल शंकर गोप ने गिद्दी थाने से लिखित शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार, शंकर गोप के घर के बगल में सुरेश गोप शौचालय भवन बनाने के लिए बुनियाद की खुदाई पहले की थी. इस पर शंकर गोप ने एतराज जताया था. इस विवाद को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी. इसमें शंकर गोप को अपने घर की खिड़की बंद रखने और सुरेश गोप को खुदाई की गयी बुनियाद को पुन: मिट्टी से ढक देने को कहा गया था.
खिड़की बंद नहीं करने पर बढ़ा विवाद : सुरेश ने सोमवार सुबह शंकर से अपनी घर की खिड़की बंद करने को कहा, लेकिन वह बंद नहीं किया. सुरेश गोप गुस्से में आ कर ढकी गयी बुनियाद की मिट्टी को खुदाई करने लगा. इसे लेकर बात बढ़ गयी और सुरेश गोप व उसके परिवार के उमेश, शीला देवी व लालू ने शंकर गोप पर कुदाल से हमला कर दिया. शंकर गोप ने आरोप लगाया कि कुदाल से सिर पर हमला सुरेश के लड़के लालू गोप ने किया है, जबकि अन्य लोग भी मारपीट कर रहे थे. शंकर गोप का कहना है कि हमारी पत्नी बसंती देवी के साथ भी उनलोगों ने मारपीट की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




