भाजपा घाटो मंडल में मना समर्पण दिवस

घाटोटांड़ : भाजपा ने सोमवार को वेस्ट बोकारो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समर्पण दिवस मनाया. समर्पण दिवस समारोह की अध्यक्षता भाजपा के घाटो मंडल अध्यक्ष सह मुखिया रणधीर कुमार सिंह ने की. मंडल पदधारियों, सदस्यों व समर्थकों ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र का […]
घाटोटांड़ : भाजपा ने सोमवार को वेस्ट बोकारो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समर्पण दिवस मनाया. समर्पण दिवस समारोह की अध्यक्षता भाजपा के घाटो मंडल अध्यक्ष सह मुखिया रणधीर कुमार सिंह ने की. मंडल पदधारियों, सदस्यों व समर्थकों ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र का प्रखर नेता बताया. मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह ने 17 फरवरी को प्रधानमंत्री के हजारीबाग आगमन पर हजारीबाग के मटवारी मैदान में आयोजित सभा में घाटो मंडल क्षेत्र से पांच हजार की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से शामिल होने का अाह्वान किया. 12 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित कार्यक्रम मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत भाजपा के समर्थकों और वोटरों के हर घर में भाजपा का झंडा व पोस्टर लगाने को कहा गया.
हर कार्यकर्ताओं को परिचय-पत्र लगाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. मंडल कार्यकर्ताओं के बीच परिचय-पत्र वितरित किया गया. मौके पर भाजपा नेता खुशीलाल महतो, महामंत्री गोविंद रजवार, मंडल उपाध्यक्ष अनिल चंद्रवंशी, सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, मंत्री विनोद गंझू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष उमेश यादव, लाखपति कुमार, सचिन वर्णवाल, श्रवण सिंह, श्यामाकांत झा, गोपेश्वर राम, किशोरी यादव, रामाश्रय यादव, रवींद्र सिंह, नागेंद्र सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




