उरीमारी रोड सेल में दो दिनों में कोयला मुहैया करायेगा प्रबंधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उरीमारी : रोड सेल मुद्दे पर विस्थापित संघर्ष मोर्चा द्वारा 20 को प्रस्तावित डिस्पैच ठप आंदोलन वापस ले लिया गया़ इस मुद्दे पर बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय में सोमवार को विस्थापितों की बैठक जीएम अजय कुमार सिंह के साथ हुई. इस दौरान जीएम ने विस्थापितों से डिस्पैच ठप आंदोलन वापस लेने की बात कही. कहा कि […]
विज्ञापन
उरीमारी : रोड सेल मुद्दे पर विस्थापित संघर्ष मोर्चा द्वारा 20 को प्रस्तावित डिस्पैच ठप आंदोलन वापस ले लिया गया़ इस मुद्दे पर बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय में सोमवार को विस्थापितों की बैठक जीएम अजय कुमार सिंह के साथ हुई.
इस दौरान जीएम ने विस्थापितों से डिस्पैच ठप आंदोलन वापस लेने की बात कही. कहा कि वार्ता से सभी मुद्दे सुलझा लिये जायेंगे. इस पर विस्थापितों ने अपनी बेरोजगारी का हवाला देते हुए उरीमारी रोड सेल को कोयला देने की बात कही. कहा कि विगत तीन माह से रोड सेल बंद है. जिसके कारण विस्थापितों की स्थिती काफी खराब हो चुकी है. हम मजबूर हो कर आंदोलन की राह पकड़े हैं.
जीएम ने उनकी बातों को सुनने के बाद कहा कि दो-तीन दिन में रोड सेल को कोयला उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही 15 दिनों के अंदर उरीमारी रोड सेल को ई-ऑक्शन का कोयला भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी. ताकि रोड सेल पूर्व की तरह निर्बाद्ध चले. जीएम के इस लिखित आश्वासन पर विस्थापितों ने फिलहाल अपना बंद वापस लेने की घोषणा की.
साथ ही कहा कि 15 दिनों के अंदर वायदे के मुताबिक प्रबंधन यदि रोड सेल में ई-ऑक्शन का कोयला उपलब्ध नहीं करायेगी तो हम फिर आंदोलनरत हो जायेंगे.
वार्ता में पीओ बीबी मिश्रा, आरआर श्रीवास्तव, एसएम चंदा, सत्यप्रकाश उपस्थित थे. वहीं विस्थापितों की ओर से उरीमारी मुखिया कमला देवी, महादेव बेसरा, शनिचर मांझी, सीताराम किस्कू, धर्मदेव करमाली, कानू मरांडी, धनंजय सिंह, चरका करमाली, तालो बेसरा, विश्वनाथ मांझी, दासो मांझी, गिरधारी प्रजापति, जतरू बेसरा, द्वारिका ठाकुर, सीतामुनि देवी, फूलमति किस्कू, तालोमुनि देवी, शांति देवी, तेतरी देवी, फूलमुनी देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










