रामगढ़ : मारवाड़ी समाज ने सीबीआइ जांच की मांग की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के बैनर तले बैठक व शोक सभा का आयोजन कर हजारीबाग में मारवाड़ी समाज के एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या का विरोध किया गया. पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग राज्य सरकार से की गयी. साथ ही यह फैसला लिया गया कि सीबीआइ जांच की […]
विज्ञापन
रामगढ़ : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के बैनर तले बैठक व शोक सभा का आयोजन कर हजारीबाग में मारवाड़ी समाज के एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या का विरोध किया गया. पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग राज्य सरकार से की गयी. साथ ही यह फैसला लिया गया कि सीबीआइ जांच की मांग और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 17 जुलाई को शाम सात बजे कैंडल मार्च निकाला जायेगा. कैंडल मार्च मारवाड़ी धर्मशाला से शुरू होकर सुभाष चौक तक जायेगा. बैठक में दो मिनट का मौन रख कर सभी छह मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गयी.
विरोध और शोक सभा को पूर्व विधायक शंकर चौधरी, हजारीबाग प्रमंडल के सचिव विमल बुधिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज से मदद सभी लेते हैं. लेकिन काम आने के समय सब दूसरी और भाग जाते हैं. मारवाड़ी समाज को लोग इस्तेमाल करने का समाज मान कर चलते हैं. लेकिन अब मारवाड़ी समाज ऐसा नहीं होने देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










