गायक उदित नारायण के गानों पर थिरकेंगे लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : रजरप्पा महोत्सव की तैयारियों व महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंगलवार को उपायुक्त कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की. बैठक में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया. आयोजन को सफल बनाने के लिए उपायुक्त ने कई दिशा- निर्देश दिये. बैठक में जानकारी दी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रजरप्पा महोत्सव की तैयारियों व महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंगलवार को उपायुक्त कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की.
बैठक में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया. आयोजन को सफल बनाने के लिए उपायुक्त ने कई दिशा- निर्देश दिये. बैठक में जानकारी दी गयी कि फिल्म जगत के मशहूर गायक उदित नारायण रजरप्पा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. हास्य कलाकार सुनील पॉल भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. मुंबई की प्रज्ञा पात्रा व मध्य प्रदेश की रत्ना दत्ता भी शामिल होंगी. उपायुक्त ने बनाये गये हर कोषांग प्रभारी से कार्य की जानकारी ली. बैठक में डीडीसी सुनील कुमार, डीआरडीए निदेशक ज्योत्सना सिंह, एसडीओ अनंत कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










