झारखंड : बस व ट्रक में भिड़ंत, दो की मौत, 24 घायल, पांच की स्थिति गंभीर

Updated at : 20 Jan 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : बस व ट्रक में भिड़ंत, दो की मौत, 24 घायल, पांच की स्थिति गंभीर

रामगढ़ : रामगढ़-बोकारो मार्ग पर शुक्रवार को दिन के दो बजे बस व ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा 24 लोग घायल हो गये. पांच की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. बिहार के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के पुआरी ग्राम निवासी सुनील […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़-बोकारो मार्ग पर शुक्रवार को दिन के दो बजे बस व ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा 24 लोग घायल हो गये. पांच की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.
बिहार के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के पुआरी ग्राम निवासी सुनील सिंह अपनी नयी बस की पूजा रजरप्पा में कर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में छत्तर मांडू गांव के पास दूसरी ओर से आ रहे ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया. हादसे में गभीर रूप से घायल बस चालक अर्जुन यादव (43 वर्ष) और महिला प्रतिमा देवी (52 वर्ष) की मौत सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. लोगों की मदद से 24 घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल पांच यात्री धर्मवीर पासवान, रूबी देवी, सोना देवी, सर्वजीत कुमार व ट्रक चालक कुजू निवासी बरनजीत कुमार को रिम्स रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola