पति ने मना किया तो कर ली आत्महत्या
Updated at : 16 Jan 2018 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा आठ माह पूर्व दीपक से हुई थी बरखा की शादी बरखा बोल व सुन नहीं पाती थी, बात होती थी इशारों से गिद्दी (हजारीबाग) : घरेलू बात से गुस्से में आकर विवाहिता ने सोमवार को गिद्दी स्थित अपने ससुराल में साड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली. गिद्दी पुलिस […]
विज्ञापन
पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
आठ माह पूर्व दीपक से हुई थी बरखा की शादी
बरखा बोल व सुन नहीं पाती थी, बात होती थी इशारों से
गिद्दी (हजारीबाग) : घरेलू बात से गुस्से में आकर विवाहिता ने सोमवार को गिद्दी स्थित अपने ससुराल में साड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली. गिद्दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. इस संबंध में बरखा के पिता शुकर करमाली के लिखित बयान पर गिद्दी थाना में यूडी का मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, रीवर साइड भुरकुंडा (शिवनगर) निवासी बरखा की शादी सात-आठ माह पहले गिद्दी झोपड़पट्टी के दीपक करमाली के साथ हुई थी.
बरखा रविवार शाम पड़ोस की लड़कियों के साथ साधु कुटिया मेला जाने की इच्छा अपने पति से जाहिर की. पति दीपक ने उससे अपने साथ मेला जाने को कहा. इस मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. बरखा काफी नाराज हो गयी. वह कोई भी बात नहीं मान रही थी. दीपक ने यह सूचना अपने सास-ससुर को दी. इसके आधार पर वे दोनों सुबह में गिद्दी पहुंचे.
माता- पिता से की थी बात : बरखा ने अपने माता- पिता से इशारों से बातचीत की. इसके बाद उसके माता -पिता चले गये और दीपक नदी चला गया. इसके बाद उसके भाई व मां अनाज व कुछ सामान लेकर गिद्दी पहुंचे, तो उन दोनों ने घर में देखा कि बरखा ने फांसी लगा ली है.
उसे गिद्दी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. दिव्यांग बरखा बोल व सुन नहीं पाती थी. बरखा की माता ने कहा कि दीपक व उसके परिवारवाले ठीक से हमारी बेटी को नहीं रखते थे. दीपक शराब पीता है. बरखा को यह बात पसंद नहीं थी. यह शिकायत उसने हमसे कई बार की थी. गिद्दी पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




