झारखंड : रामगढ़ के कब्रिस्तान को चीन बनाना चाहता है पर्यटक स्थल

रामगढ़ : द्वितीय विश्व युद्ध में जान गंवा बैठे 667 चीनी सैनिकों को चीन फिर से याद करने जा रहा है. उनके शव झारखंड की राजधानी रांची से 50 किमी दूर स्थित रामगढ़ के कब्रिस्तान में दफन हैं. चीन सरकार चाहती है कि यह एक वैश्विक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो.गौरतलब है कि […]
रामगढ़ : द्वितीय विश्व युद्ध में जान गंवा बैठे 667 चीनी सैनिकों को चीन फिर से याद करने जा रहा है. उनके शव झारखंड की राजधानी रांची से 50 किमी दूर स्थित रामगढ़ के कब्रिस्तान में दफन हैं. चीन सरकार चाहती है कि यह एक वैश्विक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो.गौरतलब है कि चीनी वाणिज्य दूतावास का पांच सदस्यीय दल एमए झांगवू की अगुवाई में पिछले शुक्रवार को कब्रिस्तान गया था और उन्होंने शहीद चीनी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी.
उन्होंने यहां प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि चीन ने राज्य सरकार से ऐतिहासिक कब्रिस्तान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का औपचारिक अनुरोध किया है. इस संदर्भ में रामगढ़ के उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा चीन के महावाणिज्य दूत और उनके दल को शनिवार को आना था लेकिन वे निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही पहुंच गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




