चर्च में हुई विशेष प्रार्थना

Updated at : 25 Dec 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
चर्च में हुई विशेष प्रार्थना

रामगढ़ : रामगढ़ शहर व इसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गयी. शहर के गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. गिरजाघरों में चरनी बनायी गयी थी. इसके माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म को दिखाया गया था. शहर के […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ शहर व इसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गयी. शहर के गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. गिरजाघरों में चरनी बनायी गयी थी. इसके माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म को दिखाया गया था.
शहर के झंडा चौक स्थित सीएनआइ चर्च, बिजुलिया स्थित एजी चर्च, प्रखंड कार्यालय के समक्ष संत मेरी चर्च में विशेष प्रार्थना की गयी. प्रभु यीशु के जन्म के समय रात 12 बजे धर्मावलंबियों ने आतिशबाजी की. पूरी रात चर्चों में प्रार्थना होती रही. धर्मावलंबियों ने नाच- गा कर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनायी. मौके पर गिरजाघरों के पादरियों ने विशेष संदेश दिया आैर प्रभु यीशु से संबंधित बातों को बताया. बच्चों ने सांता क्लॉज की ड्रेस खरीदी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola