शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जायेगा : धनंजय
Updated at : 25 Dec 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान कार्यालय में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए वीर जवान मेजर मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमेल सिंह, लांस नायक कुलदीप सिंह व सिपाही परगट सिंह के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा हुई. समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश संयोजक सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान कार्यालय में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए वीर जवान मेजर मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमेल सिंह, लांस नायक कुलदीप सिंह व सिपाही परगट सिंह के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा हुई. समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश संयोजक सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस शामिल हुए. सदस्यों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि पाकिस्तान लगातार अपनी नीच हरकतों का परिचय दे रहा है. इसका जवाब हमारे जवान दे रहे हैं. शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जायेगा. माैके पर विक्की श्रीवास्तव, विनोद कुमार, राहुल झा, प्रिंस जॉन, संतोष कुमार, मृत्युंजय केशरी, राजदीप महतो, अशोक साव, विजय कुमार, पिंटू महतो, प्रेम कुमार, विनोद, अभिषेक आनंद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




