हाथियों का झुंड पहुंचा भैरवा जलाशय, युवक को पटका

Updated at : 21 Dec 2017 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
हाथियों का झुंड पहुंचा भैरवा जलाशय, युवक को पटका

गोला / दुलमी: हाथियों का झुंड मंगलवार रात दुलमी प्रखंड क्षेत्र के बयांग गांव पहुंचा. इस दौरान हाथियों ने उत्पात मचाया. लोगों ने बताया कि हाथियों के झुंड में लगभग एक दर्जन हाथी शामिल हैं. बुधवार अहले सुबह हाथियों का झुंड सौंटय स्थित भैरवा जलाशय डैम पहुंचा. वापस जाने के क्रम में हाथियों के सामने […]

विज्ञापन
गोला / दुलमी: हाथियों का झुंड मंगलवार रात दुलमी प्रखंड क्षेत्र के बयांग गांव पहुंचा. इस दौरान हाथियों ने उत्पात मचाया. लोगों ने बताया कि हाथियों के झुंड में लगभग एक दर्जन हाथी शामिल हैं. बुधवार अहले सुबह हाथियों का झुंड सौंटय स्थित भैरवा जलाशय डैम पहुंचा. वापस जाने के क्रम में हाथियों के सामने एक मोटरसाइकिल सवार युवक आ गया. हाथियों को देख कर युवक भाग गया. हाथियों ने युवक की मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने बयांग निवासी जलेश्वर कुमार को भी पटक कर घायल कर दिया.

उसे अमित कुमार महतो व सुधीर कुमार मंगलेश ने अस्पताल पहुंचाया. इधर, दूसरी अोर गोला वन क्षेत्र के कोइया, सौंटय, बड़की हेसल, सेरेंगातू में हाथियों ने उत्पात मचाया. गोवर्धन महतो के 30 मन, किष्टो बेदिया के 10 मन, मंगल राम बेदिया के 10 मन, मधुसूदन के पांच मन, कानू बेदिया के पांच मन धान एवं जगन बेदिया, कामेश्वर बेदिया, देवाली बेदिया के धान को हाथियों ने चट कर दिया.

खलिहान में सो रहे कई लोग बाल-बाल बच गये. ग्रामीणों ने पटाखा फोड़ कर व मशाल जला कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा. किसानों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola