पतरातू प्रखंड में तेजी से हो रहा विकास

Updated at : 14 Nov 2017 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
पतरातू प्रखंड में तेजी से हो रहा विकास

भुरकुंडा: बुध बाजार दोतल्ला पंचायत के बीटीटीआइ मैदान में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता लव कुमार महतो ने की. मौके पर मुख्य अतिथि उप प्रमुख रामाशंकर पांडेय ने सेवानिवृत्त पंचायत सेवक सुशील दुबे को शॉल ओढ़ा कर विदाई दी. उन्होंने कहा कि पूरे पतरातू प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बेहतर काम किया […]

विज्ञापन
भुरकुंडा: बुध बाजार दोतल्ला पंचायत के बीटीटीआइ मैदान में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता लव कुमार महतो ने की. मौके पर मुख्य अतिथि उप प्रमुख रामाशंकर पांडेय ने सेवानिवृत्त पंचायत सेवक सुशील दुबे को शॉल ओढ़ा कर विदाई दी. उन्होंने कहा कि पूरे पतरातू प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बेहतर काम किया जा रहा है.

पूरे प्रखंड में विकास की रेखा खींची जा रही है. कहा कि दोतल्ला पंचायत के मुखिया द्वारा पंचायत में उत्कृष्ट काम किया जा रहा है. मुखिया लवकुमार महतो ने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना उद्देश्य है. उन्होंने 2016-17 के विकास कार्यों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की. मुखिया ने कहा कि पंचायत में पेयजल, कूप मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, चबुतरा, पीसीसी, नाली, शौचालय, पानी टंकी निर्माण का काम पूरा हो चुका है. इन कार्यों पर लगभग 62 लाख रुपये खर्च हुआ है.

आगामी योजनाओं की भी रिपोर्ट प्रस्तुत की. मौके पर बिरसा उरांव, अविनाश घांसी, काजल कुमारी, पूनम देवी, शीला देवी, सत्येंद्र पांडेय, पुनीत घांसी, वीरेंद्र नायक, कारू नायक, रामप्रवेश राम, किशुन महली, हीरा दत्ता, रामाशीष पासवान, इब्राहिम, रामकुमार घांसी, शकुंतला देवी, सुशीला देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola