आदिवासी- मूलवासी छात्र मोर्चा में शामिल हुए विद्यार्थी

Updated at : 08 Nov 2017 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी- मूलवासी छात्र मोर्चा  में शामिल हुए विद्यार्थी

रामगढ़. आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा ने रामगढ़ महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह रामगढ़ जिला प्रभारी त्रिभुवन बेदिया ने की. मुख्य अतिथि मोर्चा के केंद्रीय महासचिव इशांक सोनी, प्रधान महासचिव रंजीत लोहरा, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र महतो, आदर्श मलिक मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि संघर्ष व […]

विज्ञापन
रामगढ़. आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा ने रामगढ़ महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह रामगढ़ जिला प्रभारी त्रिभुवन बेदिया ने की. मुख्य अतिथि मोर्चा के केंद्रीय महासचिव इशांक सोनी, प्रधान महासचिव रंजीत लोहरा, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र महतो, आदर्श मलिक मौजूद थे.

मुख्य अतिथि ने कहा कि संघर्ष व आंदोलन के बाद ही छात्र मोर्चा बना है. मोर्चा हमेश छात्र हित में आंदोलन करता रहा है. त्रिभुवन बेदिया ने कहा कि रघुवर सरकार ने गलत तरीके से स्थानीय नीति लागू कर मूलवासी आदिवासी छात्र-छात्राओं को ठगने का कार्य किया है. नौकरियों को बाहरियों के हाथ में बेचने का काम किया है. मौके पर छात्र-छात्राओं ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की.

कॉलेज कमेटी का गठन भी किया गया. इसमें अध्यक्ष धनसिंह बोदरा, उपाध्यक्ष सूरज कुंडू, सचिव बबलू जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गगन करमाली, कॉलेज प्रभारी किशोर मुंडा, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार महतो, महासचिव इमरान अंसारी, कोषाध्यक्ष मोजिम अंसारी, सह सचिव मनशीष बोदरा का चयन किया गया. मौके पर आकाश कुमार करमाली, राकेश, भरत रजक, अमर, रोहित, सोनू, पिंकी कुमारी, काजल कुमारी पिंटू कुमारी, नेहा कुमारी, बॉबी, नीतू, खुश्बू, दिलीप मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola