रजरप्पा : बाढ़ का पानी घटा, पूजा-अर्चना शुरू

रजरप्पा मंदिर में आयी बाढ़ के बाद स्थिति सामान्य होने लगी है. दामोदर-भैरवी का जलस्तर कम होने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है. गुरुवार अहले सुबह चार बजे मंदिर का कपाट खोल कर मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना शुरू कर दी गयी. बाढ़ के कारण बुधवार को दामोदर-भैरवी का पानी मुख्य मंदिर […]
रजरप्पा मंदिर में आयी बाढ़ के बाद स्थिति सामान्य होने लगी है. दामोदर-भैरवी का जलस्तर कम होने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है. गुरुवार अहले सुबह चार बजे मंदिर का कपाट खोल कर मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना शुरू कर दी गयी. बाढ़ के कारण बुधवार को दामोदर-भैरवी का पानी मुख्य मंदिर तक पहुंच गया था. इसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर को बंद कर दिया गया था. उधर, बलि स्थल, मुंडन शाला, नारियल बलि स्थल व न्यास समिति के कार्यालय में बाढ़ का पानी भर गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




