कोयला तस्करी पर लगेगी रोक : एसपी
Updated at : 05 Jun 2017 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू : रामगढ़ एसपी किशोर कौशल ने पतरातू थाना का दौरा किया. उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने स्थानीय पुलिस को संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश दिया. जो लंबित कांड है, उसके निष्पादन की बात कही. उन्होंने कहा कि पतरातू, भुरकुंडा गैंगवार […]
विज्ञापन
पतरातू : रामगढ़ एसपी किशोर कौशल ने पतरातू थाना का दौरा किया. उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने स्थानीय पुलिस को संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश दिया. जो लंबित कांड है, उसके निष्पादन की बात कही. उन्होंने कहा कि पतरातू, भुरकुंडा गैंगवार का क्षेत्र है.
जो जेल में बंद अपराधी हैं, उनकी आंतरिक व बाहरी गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है. गैंग से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जायेगी. कोयला तस्करी पर पूरी तरह रोक लगायी जायेगी. उन्होंने कहा कि सीसीए के लिए प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त करना उनकी प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




