पलामू में बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, जानिये कैसे हुआ हादसा

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Accident in Palamu

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Palamu: पलामू में गुरुवार शाम स्कूटी और बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. बस हर रोज तरहसी बेदानी से रांची जाती थी. घटना के बाद यात्री बस से उतरकर चले गये. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम सात बजे की है. जिले के पांकी थाना क्षेत्र के पांकी -मेदिनीनगर मार्ग के पिपरा कोनवाई के पास बस की एक स्कूटी के साथ सामने से टक्कर हो गयी. इस हादसे में बस की चपेट में आने वाले एक स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य घायल है. मृतक की पहचान तरहसी थाना के बेदानी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अमित कुमार गुप्ता के रूप में की गयी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. इसे बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घटनास्थल पर युवक की मौत

घटना के संबंध में बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त शिवशंकर बस पांकी से सगालिम की ओर आ रही थी. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी बस की चपेट में आ गयी. हादसे में स्कूटी चला रहे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जबकि पीछे बैठे युवक को थोड़ी-बहुत चोट आयी. घटना के बाद बस में सवार यात्री बस से उतरकर चले गये. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और थाना लेकर आ गयी. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. मामले में जानकारी मिली है कि हादसे का शिकार होने वाली शिवशंकर बस हर रोज तरहसी बेदानी से रांची जाती है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में गर्मी से नहीं आराम, लू को लेकर येलो अलर्ट, जानिये आपके जिले का क्या है हाल

अमित शाह की झारखंड यात्रा टली, 10 मई की पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी स्थगित

रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के विंग में फंसा कबूतर

Weather Alert: सावधान! रांची में थोड़ी देर में शुरू होगी वज्रपात के साथ वर्षा, मौसम विभाग का अलर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola