अपहरण के बाद युवक की हत्या, झाड़ी में नग्न अवस्था में मिला शव

Updated:
विज्ञापन
अपहरण के बाद युवक की हत्या, झाड़ी में नग्न अवस्था में मिला शव

अपहरण के बाद युवक की हत्या, झाड़ी में नग्न अवस्था में मिला शव

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में रविवार सुबह अपह्रत विनीत तिवारी का शव नग्न अवस्था में बरामद किया गया. इस मामले में मृतक के पिता विनोद तिवारी ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने दो से तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. शव मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की. स्निफर डॉग की मदद से भी जांच की गयी. कैसे दिया गया घटना को अंजाम जानकारी के अनुसार विनीत तिवारी शनिवार शाम पाटन से दाह संस्कार में शामिल होकर अपने घर रेड़मा समदा आहर लौटे थे. शाम करीब सात बजे कुछ लोगों ने घर के बाहर से उनका अपहरण कर लिया. अपराधी उन्हें कार में बैठाकर अपने साथ ले गये. इसके बाद पिता विनोद तिवारी ने शनिवार को शहर थाना में प्रदीप तिवारी, दिलीप तिवारी सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. रविवार सुबह विनीत का शव सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बरामद हुआ. शव मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर अंदर झाड़ी में पाया गया. आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कहीं और की गयी और बाद में शव को जोरकट में लाकर फेंका गया. शरीर और चेहरे पर चोट के कई निशान मिले हैं. गले पर काले रंग का दाग भी पाया गया. विनीत जमीन कारोबार से भी जुड़े थे. घटना का कारण आपसी रंजीश बताया जा रहा है. शव के साथ रेड़मा चौक किया जाम हत्या से गुस्साये लोगों ने रविवार सुबह 11:30 बजे रेड़मा चौक जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद करीब आधे घंटे में जाम समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जल्द गिरफ्तार किये जायेंगे अपराधी : डीएसपी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि प्रदीप तिवारी व दिलीप तिवारी सहित तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola