जीएलए कॉलेज के वर्चुअल क्लास रूम में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

Updated:
विज्ञापन
जीएलए कॉलेज के वर्चुअल क्लास रूम में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

जीएलए कॉलेज के वर्चुअल क्लास रूम में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर जीएलए कॉलेज के वर्चुअल क्लास रूम में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन व पृथ्वी को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता फैलाना था. प्राचार्य डॉ जसवीर बग्गा ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है. इसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है. कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, अंधाधुंध वनों की कटाई, जल संकट व बदलते जलवायु चक्र के कारण पृथ्वी के सामने गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं. इन समस्याओं से निपटने के लिए केवल सरकारों या संस्थाओं के प्रयास पर्याप्त नहीं है. बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल एवं बिजली की बचत करने तथा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. शिक्षकों ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर से पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर उसे व्यवहार में उतारें, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पृथ्वी सुनिश्चित की जा सकती है. मंच का संचालन राजीव मुखर्जी ने किया. मौके पर डॉ संजय बाड़ा, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ सुरेंद्र कुशवाहा, डॉ मुकेश कुमार, मनीष तिवारी, राजीव मुखर्जी, प्रवीण कुमार सहित कई शिक्षक व बीएड के विद्यार्थी मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने पृथ्वी को स्वच्छ, हरित व सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola