ePaper

महिला ने बच्चों संग कुएं में लगायी छलांग, दो की मौत

Updated at : 08 Jul 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने बच्चों संग कुएं में लगायी छलांग, दो की मौत

पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, घटना में महिला व उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत,जानबच्ची को खेत में काम कर रहे व्यक्ति ने निकालाप्रतिनिधि,

विज्ञापन

छतरपुर. छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोंढ़ी पंचायत के अरर गांव के करीमन भुइयां की पत्नी सजंती देवी ने दो बच्चों के साथ कुआं में छलांग लगा दी. जिससे सजंती देवी व उसके डेढ़ वर्षीय बेटे ननका की मौत हो गयी. वहीं तीन वर्षीय पूनम की जान बचा ली गयी. घटना सोमवार की दोपहर करीब एक बजे की बतायी जाती है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. जानकारी के अनुसार करीमन भुइयां, पत्नी सजंती देवी व दोनों बच्चों के साथ नावा बाजार जा रहा था. इसी क्रम में सभी करीवा पहाड़ के समीप पेड़ के नीचे बैठ गये. वहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद करीमन भुइयां वहां से उठकर आगे चला गया. जबकि उसकी पत्नी सजंती देवी ने दोनों बच्चों के साथ पास के कुआं में छलांग लगा दी. उन्हें कुआं में छलांग लगाते देख समीप के खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने देख लिया. उसने भी तीनों को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी. तीन वर्षीय पूनम को बचा लिया, जबकि गहरे पानी में डूबने के कारण 28 वर्षीय सजंती देवी व डेढ़ वर्षीय ननका की मौत हो गयी. घटना की जानकारी होने के बाद वहां मृतका के परिजन व आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद दोनों शव को कुआं से निकाला गया. घटना के बाद करीमन भुइयां नशे में धुत मिला. वह घटना के बारे में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं था. हालांकि पुलिस उससे घटना के बारे में पूछताछ करने में लगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola